वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

आचार्य रामदयालजी महाराज चातुर्मास के बाद पहली बार कल पहुचेंगे शाहपुरा धाम

10 Views

 

भीलवाड़ा, 23 नवम्बर। अन्तरराष्ट्रीय रामस्नेही सम्प्रदाय शाहपुरा के पीठाघीश्वर जगतगुरू आचार्य स्वामी श्रीरामदयालजी महाराज भीलवाड़ा में ‘‘विश्व शांति कल्याण’’ चातुर्मास के समापन के बाद बुधवार 25 नवम्बर को पहली बार शाहपुरा रामनिवास धाम पहुचेंगे। उनके पावन पर्दापण को लेकर रामस्नेही श्रद्धालुओं में उत्साह का वातावरण है। आचार्यश्री बुधवार सुबह 7 बजे भीलवाड़ा माणिक्यनगर स्थित रामद्वाराधाम से शाहपुरा धाम के लिए मंगलमय प्रस्थान करेंगे। उनके साथ भीलवाड़ा से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी विभिन्न वाहनों से शाहपुरा जाकर इस पुण्य यात्रा में सहभागी बनेंगे। गौरतलब है कि आचार्य रामदयालजी महाराज भीलवाड़ा चातुर्मास सम्पन्न होने के बाद इंदौर पधारे थे ओर उनके पावन सानिध्य मंें दीपमाला महोत्सव वहीं मनाया गया था।

shiningmarwar
Author: shiningmarwar

Super

Leave a Comment

और पढ़ें

16108 श्री तुलसी-शालिग्राम विवाह महोत्सव में उमड़ा आस्था का महासागर, भक्ति के इतिहास में दर्ज हुआ भीलवाड़ा का नाम; हाथी पर सवार होकर तोरण मारने पहुंचे मेवाड़ धणी श्रीगढ़बोर चारभुजानाथ

और पढ़ें