भीलवाड़ा, 24 नवम्बर। पर्यावरण संरक्षण के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए जीतो भीलवाड़ा चैप्टर की ओर से मंगलवार को बनेड़ा के चार्ली नेचर पार्क में प्रकृति संगम का आयोजन किया गया। जीतो भीलवाड़ा चैप्टर, लेडिज विंग एवं यूथ विंग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से जीतो सदस्यों को प्रकृति से जुड़ने का संदेश दिया गया। सुबह 7 से 8.45 बजे तक आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से जीतो सदस्यों ने कुछ समय प्रकृति के संग बिताया ओर नेचर फ्रेण्डली बनने का संकल्प लिया। एनवॉयरमेन & सस्टेनेबिलिटी कन्वेनर संजय जैन ने प्रकृति संगम का आयोजन किया जिसमें सदस्यों ने संकल्प लिया कि पर्यावरण संरक्षण के साथ ऐसे कार्य करेंगे जो हमारी प्राकृतिक विरासत को समृद्ध रख सके। सदस्यों ने विभिन्न तरह के पौधे लगा कर प्रकृति से जुड़ने ओर पर्यावरण सुरक्षित रखने का संदेश दिया। सभी ने प्रकृति संग बिताए लम्हों का आनंद लेने के साथ निरन्तर इस तरह के आयोजन की भावना जताई। इस दौरान जीतो भीलवाड़ा चैप्टर के चेयरपर्सन डॉ. संपत जैन, चीफ सैकेट्री अकिन चौधरी, ललित डोसी, निशांत जैन, राजेन्द्रकुमार बाबेल, सुरेन्द्र चौधरी, ललित जैन आदि पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद थे।
Author: shiningmarwar
Super




